ITI FAQ

श्रमोदय मॉडल ITI मध्य प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य श्रमिक वर्ग के बच्चों को निःशुल्क तकनीकी कौशल के साथ आवासीय सुविधा प्रदान करना है। मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के आश्रितों को श्रमोदय मॉडल ITI में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है एवं सफल प्रशिक्षार्थियों को ITI परीक्षा पास करने के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इसमें प्रवेश के लिए सभी केटेगरी के विद्यार्थी पात्र हैं। विद्यार्थी के पास वैध म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल (MPBOCW) का श्रम पंजीयन होना अनिवार्य है।
  • मुख्य रूप से मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के आश्रित पात्र हैं।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 8वीं या 10वीं पास (8वीं पास विद्यार्थी केवल वेल्डर ट्रेड में प्रवेश हेतु पात्र हैं)।
हाँ, इसमें:
  • प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें प्रशिक्षण सामग्री (जैसे पुस्तक, कॉपी, पेन, पेंसिल आदि), ड्रेस, जूते निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं।
  • प्रतिवर्ष वार्षिक परीक्षा शुल्क शासन द्वारा निर्धारित (लगभग ₹500) देना पड़ता है।
  • रहने की सुविधा (Hostel) भी निःशुल्क उपलब्ध है।
  • खाने (Mess) की सुविधा लगभग निःशुल्क है (लगभग ₹3000 प्रति वर्ष मेस चार्ज दो समान किस्तों में देना पड़ता है)।
श्रमोदय आदर्श ITI में एक व दो वर्ष के 8 ट्रेड संचालित हैं, सभी ट्रेड भारत सरकार से NCVT मान्यता प्राप्त हैं।

संचालित ट्रेड:
  • इलेक्ट्रीशियन (दो वर्ष)
  • तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स (दो वर्ष)
  • सिविल इंजीनियर असिस्टेंट (दो वर्ष)
  • एडवांस CNC मशीनिंग तकनीशियन (दो वर्ष)
  • वेल्डर (एक वर्ष)
  • फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (एक वर्ष)
  • आई.ओ.टी. तकनीशियन (स्मार्ट सिटी) (एक वर्ष)
  • इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन
  • न्यूनतम योग्यता: 8वीं या 10वीं पास (8वीं पास विद्यार्थी केवल वेल्डर ट्रेड में प्रवेश हेतु पात्र हैं)।
  • आयु सीमा: सामान्यतः 14 वर्ष या उससे अधिक।
  • संस्था में संचालित कुछ ट्रेड्स में शासन नियम अनुसार प्रवेश के लिए विशेष विषय (जैसे गणित/विज्ञान) आवश्यक हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के समय उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को देखें।
  • अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship)
  • सरकारी/प्राइवेट नौकरी
  • स्किल बेस्ड रोजगार
  • स्वरोजगार के अवसर
  • आगे की पढ़ाई के अवसर (जैसे पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष में प्रवेश लेटरल एंट्री के माध्यम से आदि)
  • ITI करने के पश्चात शासन के नियमानुसार म.प्र. ओपन बोर्ड एवं नेशनल ओपन बोर्ड के माध्यम से 12वीं की समकक्षता
हाँ, इसमें:
  • संस्था द्वारा करियर सहायता के लिए विभिन्न संस्थानों के सेमिनार, गेस्ट लेक्चर आदि के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाती है।
  • इंटरव्यू, ऑनलाइन टेस्ट आदि की तैयारी, स्वरोजगार एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाता है।
नहीं, क्योंकि ITI एक नियमित प्रशिक्षण है, जिसमें शासन नियम अनुसार वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम 80% उपस्थिति अनिवार्य होती है।
  • आवेदन MP ITI काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • आवेदन करने एवं ITI काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए https://dsd.mp.gov.in, https://mpskills.gov.in एवं https://mpiticounseling.co.in अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • चयन MP ITI काउंसलिंग प्रक्रिया के अनुसार मेरिट (10वीं के अंक) के आधार पर होता है, सिर्फ वेल्डर ट्रेड में मेरिट 8वीं के अंक के आधार पर चयन होता है।
  • 8वीं / 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र (माता/पिता का)
  • समग्र आई डी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • टी. सी. (मूल प्रति)
  • पासपोर्ट साइज चार कलर फोटोग्राफ
हाँ, श्रमोदय ITI में लड़कियों के लिए प्रवेश एवं अलग हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है।
श्रमोदय मॉडल ITI मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में ग्राम मुगालिया छाप, नीलबड़ जिला भोपाल में स्थित है। जिसकी दूरी रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से लगभग 18 किमी एवं भोपाल रेलवे जंक्शन से लगभग 20 किमी है।
  • MP ITI काउंसलिंग शुरू होने पर श्रमोदय ITI के लिए भी आवेदन ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से होते हैं।
  • आमतौर पर यह प्रक्रिया मई–जून में शुरू होती है।
  • MP ITI काउंसलिंग की जानकारी के लिए https://dsd.mp.gov.in, https://mpskills.gov.in एवं https://mpiticounseling.co.in विजिट करें।
श्रमोदय आदर्श ITI में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए संस्था की वेबसाइट http://shramodayamodeliti.com पर विजिट करें या दूरभाष क्रमांक 0755-2925764, 0755-2971081 (सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) संपर्क करें। या आप ITI में कार्य दिवस में आकर भी संपर्क कर सकते हैं एवं किसी भी तकनीकी सहायता के लिए principaliti@shramodayamodeliti.com पर संपर्क कर सकते हैं।